फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rats gnaw at the fingers of an innocent child... Poverty has been causing pain for 14 years.

Agra News: चूहे कुतर गए मासूम की अंगुलियां...14 साल से दर्द दे रही गरीबी

Sun, 22 Feb 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Rats gnaw at the fingers of an innocent child... Poverty has been causing pain for 14 years.
साजिया के पैर जिनकी अंगुलियों को चूहे कुतर कर खा गए स्त्रोत स्वयं
आगरा। ढाई माह की मासूम को पैरों के सुन्न होने की बीमारी। चूहों ने रात में उसके पैरों की एक-एक कर सभी अंगुलियां कुतर डालीं। मासूम रो भी नहीं सकी। रोती तो शायद मां को आभास होता। सुबह जब मां ने खून से लथपथ पैर देखे तब चूहों की करतूत सामने आई। गरीबी के कारण उचित इलाज न मिलने से 14 साल बाद भी किशोरी दर्द झेल रही है। महंगा इलाज और गरीबी से तंग आकर बेबस मां ने शनिवार को जिलाधिकारी से बेटी के इलाज की गुहार लगाई। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव को जांच कर इलाज में सहायता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नरीपुरा स्थित भीमनगर बाड़े वाली गली में रहने वाली 14 साल की साजिया अब्बासी घायल पैरों के कारण चलने में असहाय हैं। साजिया शनिवार को मां मिसिया, समाजसेवी चौधरी दिलीप सिंह और ब्रजेश के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। साजिया की मां ने डीएम के सामने जो बताया वह रूह कंपाने वाला था। बताया कि वह घरों में झाड़ू-पोछा करती हैं। पति मजदूर हैं और तीन बच्चे हैं। 14 साल की बड़ी बेटी साजिया, नौ साल का बेटा रिहान और सात साल की बेटी रिहाना है।
विज्ञापन

मिसिया ने बताया कि जन्म से ही साजिया का कमर से नीचे का शरीर सुन्न रहता है। जिस गली में घर है, वहां चूहे बड़ी संख्या में हैं। साजिया जब ढाई महीने की थी तो रात में चूहे उसके पैरों की सभी अंगुलिया और अंगूठे कुतरकर खा गए। कई डॉक्टरों को दिखाया, एम्स तक गए लेकिन गरीबी के कारण किसी ने तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नासूर बन गया दर्द
अब हालात ऐसे हैं कि साजिया के पैरों की कटी हुई अंगुलियों में अक्सर संक्रमण हो जाता है। मिसिया ने बताया कि बेटी के घावों में सूजन आ जाती है। कई बार बरसात में कीड़े तक पड़ जाते हैं। बेटी के पैर भले ही सुन्न हों घाव हड्डियों तक पहुंचने के कारण असहनीय दर्द उसे रात भर सोने नहीं देता। मां की आंखों के आंसू अब सूख चुके हैं, बस एक ही गुहार है कि बेटी को इस नरक से बचा लो। चलने में असहाय साजिया सरकारी विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed