फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rati bier came out only six months after carriage was lifted father-in-law's dirty deeds husband demand Bullet

यूपी: डोली उठने के छह महीने बाद ही निकली रति की अर्थी, ससुर की गंदी करतूत; पति भी न हुआ अपना

Tue, 21 Nov 2023 02:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 02:04 PM IST
सार

शादी के छह महीने बाद ही विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप ये भी है कि दहेज में बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी। 
 

विज्ञापन
Rati bier came out only six months after carriage was lifted father-in-law's dirty deeds husband demand Bullet
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में शादी के छह महीने बाद ही नव विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। बताया गया कि ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे,  जिसकी वजह से उसे प्रताड़ित किया जाता था। इतना ही नहीं ससुर भी बेटी के साथ गंदी हरकत करता था, जिसका विरोध करने पर बेटी को मार दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव दयोरेठा निवासी शिवम की शादी छह माह पूर्व 10 मई 2023 को  रति पुत्री रामवतार निवासी नगला हरनाथ थाना कौलारी, जिला धौलपुर राजस्थान के साथ हुई थी। रति के पिता ने बताया कि दहेज के लिए पति और ससुर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।  बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। शुक्रवार सुबह उनके पास दयोरेठा के ही एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि आपकी बेटी की मौत हो गई है और घर से सभी लोग भाग गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों को शव घर के बरामदे में मिला था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की पुत्रवधू का बैग चोरी, दावत-ए-वलीमा में हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर करता था गंदी हरकत
रामवतार ने बताया कि ससुर भूरी सिंह शराब पीकर बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। बेटी ने जब इसका विरोध किया तो पति सहित परिवार के सभी सदस्यों ने कमरे में बेटी को फंदे पर लटका दिया। शुक्रवार को सुबह इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मायके वालों को दी, तो मौके पर पहुंचे मायके वालों को मृतका शव कमरे से बाहर बरामदे में मिला।

ये भी पढ़ें -  ऐसी दबंगई: घर के सामने से बरात निकलने के एवज में मांगे 20 हजार रुपये, विरोध करने पर दूल्हे को पीटा


इनके खिलाफ लिखाया गया मुकदमा 
रामवतार ने थाना कागारौल में पति शिवम, ससुर भूरी सिंह प्रधान, ननद लक्ष्मी और जेठ लक्की सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कागारौल  ने बताया कि मृतका रति के पिता रामवतार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed