फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chauth 20 thousand rupees have been demanded from a young man for his marriage

ऐसी दबंगई: घर के सामने से बरात निकलने के एवज में मांगे 20 हजार रुपये, विरोध करने पर दूल्हे को पीटा

Tue, 21 Nov 2023 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 09:40 AM IST
सार

दबंग ने घर के सामने से बरात निकलने के लिए 20 हजार रुपये की चौथ की मांग की। इसका विरोध करने पर युवक और उसकी दादी के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
Chauth 20 thousand rupees have been demanded from a young man for his marriage
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में एक युवक से शादी की चौथ 20 हजार रुपये मांगी गई है। दबंग ने युवक के सीने पर तमंचा सटाकर कहा है कि चौथ दोगे तभी घर के सामने से बरात निकलने दी जाएगी। विरोध करने पर युवक को पीटा गया और साथ में मौजूद उसकी दादी को धक्का देकर गिरा दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चंदन नगर, सती नगर निवासी विद्या देवी ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इलाके में धर्मेंद्र उर्फ धन्नो दबंगई करता है। पहले भी पुलिस उसे जेल भेज चुकी है। फिर भी वो लोगों को धमकाकर वसूली करता है। 14 नवंबर को वो पौत्र के साथ बाजार से बर्तन खरीदकर लौट रही थीं। घर की गली में धर्मेंद्र उर्फ धन्नो मिल गया। उसने पौत्र को पकड़ लिया। कहा कि तुम्हारी बरात जाने वाली है। अगर, 20 हजार रुपये चौथ नहीं दी तो घर के सामने से बरात नहीं निकलने देगा। गोलियां बरसा देगा। शराब पीने के लिए भी रुपये नहीं देते हो। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की पुत्रवधू का बैग चोरी, दावत-ए-वलीमा में हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़िता ने बताया कि तमंचा निकाल कर पौत्र की छाती पर रख दिया। उसे गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद 260 रुपये और पर्स छीन लिया, जिसमें आधार कार्ड रखा था। विरोध करने पर दबंग ने उन्हें धक्का दे दिया। पौत्र की पिटाई की। घटना से उनका परिवार दहशत में है।

थानाध्यक्ष सुमनेश विकल का कहना है कि आरोपी धर्मेंद्र को एत्माद्दौला पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में जेल भेजा था। अब वह जमानत पर है। क्षेत्र में दबंगई करता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें -  लालच में गवां दिए 1.5 लाख रुपये: दो भाइयों को दिखाया गया घर बैठे पैसे कमाने का सपना, सच पता चला तो उड़े होश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed