फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rat Destroyed The Electricity Of Half town People Got Upset In Scorching Heat

Kasganj: एक चूहे ने गुल कर दी आधे कस्बे की बिजली, भीषण गर्मी में परेशान हो गए लोग

Fri, 28 Apr 2023 08:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 08:53 PM IST
सार

एक चूहे की हरकत ने आधे कस्बे को परेशान कर दिया। चूहा ओसीबी मशीन में घुस गया, जिसकी वजह से फीडर में फॉल्ट हो गया। सुबह के समय हुए इस फॉल्ट की वजह से आधे कस्बे की बिजली गुल हो गई।

 

विज्ञापन
Rat Destroyed The Electricity Of Half town People Got Upset In Scorching Heat
चूहा - फोटो : istock

विस्तार

कासगंज के पटियाली नगर के सब डिवीजन विधुत केंद्र की मशीन में चूहा घुसने से फाल्ट हो गया। जिससे आधा कस्बा की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक कस्बा मशीन को सही करने में विद्युत कर्मी जुटे रहे। लेकिन फाल्ट ठीक नहीं हुआ। जिससे विद्युत की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह विद्युत केंद्र पर विद्युत कर्मी अपने कार्य में लगे हुए थे। तभी अचानक उपकेंद्र पर धमका हुआ। कर्मियों में खलबली मच गई। इसी के साथ ही आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जब कर्मचारियों ने मशीन को देखा तो उसमें एक मरा चूहा मिला। कर्मचारियों ने मशीन में हुए फाल्ट की सूचना निगम के उच्चाधिकारियों को दी। कर्मचारी देर शाम तक मशीन को सही करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिससे आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पटियाली के अवर अभियंता सुबोध चौहान ने बताया कि मशीन में चूहा घुस जाने से फाल्ट हो गया। तकनीकी ख़राबी आने आपूर्ति बाधित है। मशीन को सही करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही विद्युत की आपूर्ति शुरु कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: एटा में एक हफ्ते में लड़की का दो बार अपहरण, दोनों बार किया गया सामूहिक दुष्कर्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed