{"_id":"5d3b18f08ebc3e6cbf3f521f","slug":"rashtriya-swayamsevak-sangh-meeting-in-vrindavan-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक शुरू, सामाजिक सद्भाव पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक शुरू, सामाजिक सद्भाव पर मंथन
Sat, 27 Jul 2019 01:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक सद्भाव गतिविधि को लेकर अखिल भारतीय बैठक शुरू हो गई है। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित कई शीर्ष पदाधिकारी भी मौजूद हैं। कार्यक्रम स्थल से काफी दूर ही आम व्यक्ति का प्रवेश रोक दिया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख गतिविधि सामाजिक सद्भाव की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई है। इसके लिए बांके बिहारी की नगरी में संघ पदाधिकारियों ने पहले ही डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
मोहन भागवत भी शुक्रवार देर शाम वृंदावन पहुंच गए थे। इसी के साथ संघ से जुड़ी गतिविधियां आयोजन स्थल वात्सल्य ग्राम में तेज हो गई। करीब 200 प्रतिनिधियों की सहभागिता इस राष्ट्रीय बैठक में होने जा रही है। यह बैठक दो दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के नेताओं की भी मौजूदगी हो सकती है। संघ के सर सहकार्यवाह कृष्ण गोपाल, दतात्रेय होसबोले, भैया जी जोशी और सुरेश सोनी के साथ सामाजिक सद्भाव प्रमुख अशोक बेरी भी मौजूद रहेंगे।