फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rashtriya Muslim Manch of RSS did not get entry in Shahi Idgah Masjid in Mathura

मथुरा: आरएसएस के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारियों को शाही ईदगाह मस्जिद में नहीं मिला प्रवेश, पुलिस ने रोका

Tue, 10 May 2022 08:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 08:49 PM IST
सार

आरएसएस से जुडे़ राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारी मंगलवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके बाद वह पास में ही स्थित शाही ईदगाह जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 

विज्ञापन
Rashtriya Muslim Manch of RSS did not get entry in Shahi Idgah Masjid in Mathura
पुलिस ने पदाधिकारियों को ईदगाह में प्रवेश से रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडे़ राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारियों को पुलिस ने मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद में प्रवेश नहीं करने दिया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की वस्तुस्थिति देखने के बाद यह प्रतिनिधिमंडल ईदगाह पहुंचा था, जिसे मुख्यद्वार से पहले ही रोक दिया गया। हालांकि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रतिनिधिमंडल ने इस स्थल की ऐतिहासिकता को जाना और संबंधित प्रमाणों को भी देखा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुषारकांत के नेतृत्व में मंगलवार को मथुरा पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल में शामिल राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। इसके बाद करीब एक घंटे तक जन्मस्थान परिसर में भ्रमण किया। यहां की प्राचीनता को देखा और समझा। जन्मस्थान से जुडे़ उन स्थलों को भी देखा जहां से प्राचीनता के प्रमाण मिले हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने ईदगाह को देखने की इच्छा जाहिर की लेकिन प्रतिनिधिमंडल को ईदगाह के मुख्यगेट से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। प्रतिनिधिमंडल के किसी भी सदस्य को ईदगाह में प्रवेश नहीं करने दिया गया। यह प्रतिनिधिमंडल मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के निर्देश पर मथुरा आया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा- मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रेहाना खातून ने मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं, देश में अमन-चैन सभी का दायित्व है। यह श्रीकृष्ण जन्मभूमि है, यहां पर विदेशी आक्रमणकारियों ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। यहां हर चीज पुरानी है। आसिफ जाफ़री ने कहा कि जो धरोहर हमारी नहीं वहां नमाज करना भी गलत है। यहां अवशेष मंदिर के हैं। मरियम खान ने कहा कि इस्लाम आपस में झगड़ा करना नहीं सिखाता। हम सभी को आने वाली पीढ़ी के  लिए मिल बैठकर मामले को निपटाना होगा।
 
प्रतिनिधिमंडल में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रांत संगठन संयोजक कानपुर आलोक चतुर्वेदी, सूफी संत मलंग के कानपुर प्रांत संयोजक अरशद खान, इटावा की जिला संयोजक कोमल नेहा, सदस्य आसिफ जाफ़री, मरियम खां आदि शामिल थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दल का स्वागत संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी और विजय बहादुर सिंह ने पटुका पहनाकर किया। प्रतिनिधिमंडल ने शाम को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन भी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed