{"_id":"60d8b53d8ebc3ebf002fa8f8","slug":"rashtriya-hindu-parishad-leader-arrested-for-announcement-of-remove-the-religious-place-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा : धर्म स्थल हटाने के ऐलान पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा : धर्म स्थल हटाने के ऐलान पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार
Mon, 28 Jun 2021 12:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:52 AM IST
सार
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने वीडियो जारी कर सड़क किनारे जगह-जगह बने समुदाय विशेष के धर्म स्थलों को हटाने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी और गिरफ्तार पदाधिकारी अमित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पदाधिकारी ने शहर में सड़कों पर बने एक समुदाय विशेष के धर्म स्थलों को हटाने का ऐलान किया था। इस पर यह कार्रवाई की गई। उन्हें पांच लाख रुपये से पाबंद भी किया गया है।
विज्ञापन
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो शहर में जगह-जगह बने एक समुदाय विशेष के धर्म स्थल को हटाने को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। प्रशासन के कार्रवाई नहीं करने पर खुद ही धर्म स्थलों को हटाने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार
इसकी जानकारी पर पुलिस ने अमित शर्मा को रविवार को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ धारा 107/116 सीआरपीसी की भी कार्रवाई की गई है। पांच लाख रुपये से पाबंद किया। उन्हें अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
नूतन ठाकुर का सवाल: प्रदर्शन पर पांच हिंदूवादियों को जेल, भाजपा नेताओं के लिए अलग कानून क्यों ?
ताजगंज स्थित सैमरी का ताल निवासी अवतार गिल के खिलाफ भी धारा 107/116 सीआरपीसी के तहत पाबंद करने की कार्रवाई की गई। इसकी रिपोर्ट अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय न्यायालय में भेजी गई है। उन्हें भी पांच लाख रुपये से पाबंद किया है।
उधर, पुलिस कार्रवाई के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए धर्म स्थलों को हटाने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।