फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rashmi Singh brightened the name of Kasganj

Agra News: रश्मि सिंह ने कासगंज का नाम किया रोशन

Wed, 30 Aug 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rashmi Singh brightened the name of Kasganj
कासगंज। शहर के नई हवेली क्षेत्र में रहने वाली रश्मि सिंह ने पीसीएस जे में प्रदेश की मैरिट में तीसरा स्थान पाया है। जिले का नाम रोशन करने वाली रश्मि सिंह को पहले ही प्रयास में यह सफलता मिली है। रश्मि सिंह की सफलता से उनके परिवार में खुशियों का आलम है। रश्मि के पिता नरेंद्र कुमार शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करते हैं। जबकि मां नेमवती गृहणी हैं।
विज्ञापन

परिणाम की सफलता रश्मि को उस समय मिली जब वह अपने घर पर थीं। रश्मि ने बताया कि उन्हें पहले से ही कुछ अच्छा होने का आभास था। क्योंकि पीसीएस जे की परीक्षा के पेपर काफी अच्छे हुए थे। इस बात को लेकर सफलता की उम्मीद थी, लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि प्रदेश में तीसरी रैंक आएगी। इंटरमीडिएट तक शहर में शिक्षा लेने के बाद रश्मि ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी की शिक्षा ली। दिल्ली में न्यायिक परीक्षा की कोचिंग लेकर तैयारी की। रश्मि की सफलता की जानकारी मिलने पर उनके परिवार में खुशियां छाई हुई हैं। वहीं नई हवेली क्षेत्र व परिवार के लोगों के बीच खुशियों का आलम है। हर कोई रश्मि को बधाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed