{"_id":"5dd972fd8ebc3e5498578d80","slug":"rashan-shoap-mainpuri-news-agr4167059131","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान मिली बंद नहीं हो सकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान मिली बंद नहीं हो सकी जांच
विज्ञापन
बेवर के गांव बहरामऊ में जांच करते डीपीआरओ
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विकास खंड बेवर की ग्राम पंचायत शिवसिंहपुर में राशन डीलर की जांच के लिए शनिवार को डीपीआरओ पहुंचे। उन्हें दुकान पर ताला लगा मिला। इससे जांच नहीं हो सकी। डीपीआरओ गांव और स्कूल का निरीक्षण कर वापस लौट आए।
जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय के आदेश पर डीपीआरओ स्वामीदीन ग्राम पंचायत शिवसिंहपुर में राशन दुकान की जांच करने गए थे। उन्हें गांव बहरामऊ में राशन डीलर द्वारा प्रॉक्सी वितरण की जांच करनी थी। लेकिन यहां उन्हें दुकान बंद मिली। राशन डीलर को फोन करने पर फोन नहीं उठा। इससे जांच नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को भी दुकान बंद होने के कारण जांच नहीं हो पाई थी।
इसके बाद डीपीआरओ ने बहरामऊ के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्हें खिड़कियां टूटी मिलीं। इस पर प्रधान ओमकार सिंह को तीन दिन में खिड़कियां लगवाने को कहा। इसके बाद सफाई कर्मचारी को साफ- सफाई करने व एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों से पराली न जलाने की अपील की। जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन नीरज शर्मा ने ग्रामीणों को शौचालयों का उपयोग करने व पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया।