{"_id":"5e0794b98ebc3e87fe10832d","slug":"rashan-scam-report-registerd-mainpuri-news-agr422189134","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के फर्जीवाड़े पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के फर्जीवाड़े पर मामला दर्ज
विज्ञापन
28एमएनपी-108-जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राशन का फर्जीवाड़ा करना अब डीलरों को महंगा पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी की जांच में गड़ेरी के राशन डीलर के फर्जीवाड़ा करने की पुष्टि हुई। इसके बाद राशन की दुकान निलंबित कर डीलर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डीएम के आदेश पर राशन वितरण की कड़ी निगरानी की जा रही है। प्रॉक्सी से राशन वितरण करने वालों पर भी प्रशासन की पैनी नजर है। इसके चलते प्रॉक्सी से अधिक राशन वितरण पर मैनपुरी ब्लाक की ग्राम पंचायत गड़ेरी में राशनडीलर मुन्नी देवी की जांच जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान ने की।
जांच में पता चला कि राशनडीलर ने 19 पात्र गृहस्थी व चार अंत्योदय राशनकार्ड के राशन का वितरण प्रॉक्सी से किया, लेकिन इनमें से एक भी व्यक्ति ने राशन लेने की बात स्वीकार नहीं की। इससे साफ हो गया है कि कहीं न कहीं राशन डीलर द्वारा राशन का घोटाला किया गया है। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन की दुकान निलंबित कर दी। इसके साथ ही कोतवाली सदर में राशन डीलर मुन्नी देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
परौंख से मिलेगा राशन
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गड़ेरी में राशन डीलर मुन्नी देवी की दुकान निलंबित करने के बाद अब राशनकार्ड धारकों को परौंख से संबद्ध किया गया है। उन्हें परौंख राशन डीलर महेंद्र सिंह राशन का वितरण करते हैं। अगर उन्हें कोई समस्या आती है तो वे पूर्ति निरीक्षक या जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।
तीन प्रतिशत से अधिक प्रॉक्सी वितरण की होगी जांच
जिले में अभी और राशन डीलरों पर कार्रवाई होगी। शासन के आदेश पर तीन प्रतिशत से अधिक प्रॉक्सी से राशन वितरण करने वाले डीलरों की जांच की जा रही है। पूर्ति निरीक्षकों को इसकी जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जहां भी गड़बड़ी मिलेगा वहां कार्रवाई होना तय है।
गड़ेरी के राशन डीलर की जांच की गई थी। जांच में ये साबित हो गया है कि राशन डीलर द्वारा प्रॉक्सी वितरण के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसके चलते दुकान निलंबित कर डीलर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।