फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rashan card

27435 अंत्योदय कार्डों का होगी जांच, खलबली

Tue, 14 Jul 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
rashan card
कासगंज। गरीबों के हक पर डाका मारने वाले अपात्रों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। शासन के निर्देश पर इनकी जांच शुरू हो गई है। विभाग ने जांच के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सचिव एवं नगरीय क्षेत्र में निकाय कर्मियों की मदद ली है।
विज्ञापन

जिले के 27435 अंत्योदय कार्ड धारकों को शासन से सस्ते राशन का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य योजना में भी अंत्योदय कार्ड धारक वरीयता में शामिल किए जाते हैं। शासन की योजनाओं का लाभ पाने के लिए तमाम अपात्रों ने मिली भगत करके अपने राशन कार्ड बनवा लिए। शासन ने ऐसे कार्डधारकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शासन से मिले निर्देश के बाद विभाग ने 500 टीमें बनाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये हैं पात्र
विधवा, दिव्यांग, गंभीर बीमारी से ग्रसित परिवार, 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति, आदिवासी, जनजाति परिवार
ये हैं अपात्र
स्वयं की जमीन, पक्का मकान, चार पहिया वाहन, स्थाई व्यवसाय, मुर्गी पालन, गौ पालन, विद्युत कनेक्शन धारक, वित्तीय सहायता प्राप्त व्यसाय, शस्त्र लाइसेंस धारक
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन अपात्रों ने अंत्योदय योजना के तहत अपने कार्ड बनवा लिए हैं वे अपने कार्ड सरेंडर कर दें। यदि जांच के बाद वे अपात्र पाए जाते हैं तो उनसे अब तक प्राप्त किए गए राशन के वास्तविक मूल्य की रिकवरी की जाएगी। -सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed