{"_id":"5a7451534f1c1b87268b7c88","slug":"rapist-sentenced-jail-for-term-twelve-year-by-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 साल की वृद्धा से दुराचार करने वाले को कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 साल की वृद्धा से दुराचार करने वाले को कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 02 Feb 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में एक 85 साल की वृद्धा के साथ दुराचार के मामले में एक युवक को अदालत ने 12 साल के कारावास की सजा सुनाई है। मामला 2016 का है। पीड़िता की 24 जनवरी को मौत हो चुकी है। पुलिस ने जमानत पर चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
यह घटना मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 मार्च 2016 को हुई थी। मांट थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक 85 साल की वृद्धा अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी गांव का युवक धर्मेंद्र पहुंचा और उसने वृद्धा के साथ दुराचार किया। उसने वृद्धा से मारपीट भी की।
मामले में पीड़िता के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद युवक जमानत पर रिहा हो गया। इस मामले की सुनवाई एफटीसी प्रथम के न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी की कोर्ट में हुई।
विज्ञापन
सुनवाई के बाद अभियुक्त धर्मेन्द्र (30) को 12 वर्ष का कठोर कारावास और 18 हजार रुपये के अर्थ दंड की सजा सुनाई गई। एडीजीसी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को वृद्धा की मौत हो चुकी है। मरने से करीब दस दिन पहले ही पीड़िता ने कोर्ट में गवाही दी थी। गुरुवार को अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।