फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man sexually assaulted widow woman in kasganj

शर्मनाक: पति की मौत के बाद दोस्त ने दिया शादी का झांसा, लूटी विधवा की अस्मत, विरोध करने पर पीटा

Wed, 28 Sep 2022 03:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2022 03:00 PM IST
सार

कासगंज में विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति के दोस्त पर आरोप लगाया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया।  

विज्ञापन
man sexually assaulted widow woman in kasganj
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कासगंज की एक कॉलोनी निवासी महिला के साथ एक युवक ने चार माह तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को जब युवक के शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इस पर युवक ने चार अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुसकर उसे बंधक बनाया और पिटाई की। महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कोरोना से हो गई थी पति की मौत

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की कोरोना से मौत हो गई थी। उसके बाद उसके पति का दोस्त राजू उसके घर आता-जाता रहता था। आरोप है कि राजू ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ चार माह तक दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले उसे राजू के शादीशुदा होने की जानकारी हुई। इस पर उसने राजू का विरोध किया तो उसने दो सितंबर को अपनी पत्नी, दो भाई और मां के साथ लाठी डंडा लेकर महिला के घर पहुंच गया। 

विज्ञापन

घर में घुसकर बंधक बनाकर पीटा 

आरोपी ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया और उसकी लाठी-डंडा से पिटाई कर दी। महिला की चीख-पुकार आवाज सुनकर मकान में रह रहे किराएदार को आता देख सभी आरोपी गाली- गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed