फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raped on the pretext of friendship and marriage on Facebook

Agra News: फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Fri, 03 Nov 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Raped on the pretext of friendship and marriage on Facebook
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने संभल की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती करके उसे शादी का झांसा देकर उसके संग कई बार दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। युवक के द्वारा की गई धोखाधड़ी से आहत महिला ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित महिला संभल जिले की रहने वाली है, दर्ज मामले में उसने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसका शहर की गंगेश्वर कॉलोनी निवासी रोहित से पहले दोस्ती हुई। समय के साथ दोस्ती और गहरी होती गई। रोहित ने उससे शादी का झांसा दिया। इस पर महिला शादी करने के लिए राजी हो गई और रोहित के बुलाने पर उसके बताए स्थान पर पहुंच गई। आरोप है कि युवक उसे नदरई पुल क्षेत्र ले जाकर उसके साथ शारिरीके संबंध बनाया, इस दौरान उसने उससे शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद महिला के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया। पीड़िता के अनुसार वह कई बार आरोपी युवक के घर भी गई। युवक ने अपने घर में भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवक ने बाद में महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। महिला ने जब दबाव बनाया तो उसे गाली गलौज करते हुए धमकी दी। आहत महिला ने आरोपी रोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed