{"_id":"65d631059fe75b1afe08a5a4","slug":"raped-an-eight-year-old-boy-by-taking-him-to-the-fields-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-111519-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत में ले जाकर आठ साल के बालक से किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत में ले जाकर आठ साल के बालक से किया कुकर्म
Wed, 21 Feb 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। खेत में ले जाकर आरोपी युवक ने मंगलवार को आठ साल के बालक से कुकर्म किया। आरोपी बहलाकर घर से बालक को ले गया था बाद में बालक घर आया तो काफी डरा हुआ था। बालक ने कुकर्म के बारे में परिजन को बताया। मां ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले अनुसूचित जाति परिवार के बालक को मंगलवार दोपहर आरोपी बबलू निवासी मामों बहलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद खेत पर ले जाकर उसने कुकर्म किया। वारदात के बाद वह बालक को घर के पास छोड़कर भाग गया। बालक ने घर पहुंचकर अपनी बहन को डरते हुए घटना की जानकारी दी। उसके बाद बहन ने मां को बताया। मां बालक को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया। बालक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। आरोपी बबलू को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
बालक से कुकर्म की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बालक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। - सुधीर राघव, इंस्पेक्टर