{"_id":"614e101d8ebc3eab6725a04b","slug":"rape-with-scheduled-caste-girl-in-barnahal-mainpuri-news-agr508847481","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाहल में अनुसूचित जाति की युवती के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाहल में अनुसूचित जाति की युवती के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार की शाम अनुसूचित जाति की बीमार युवती के साथ युवक ने खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती बृहस्पतिवार की शाम पिता के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी आरोपी रजनेश कुमार शराब के नशे में यहां आया। युवती को दौरे की बीमारी बता कर पास के ही एक भगत को दिखाने का सुझाव देने लगा। रात अधिक होने की बात कहते हुए युवती के पिता ने सुबह आने की बात कही। इस बीच पिता जब घर के अंदर चला गया तो मौका पाकर आरोपी युवती को अपने साथ खेत में ले गया।
वहां युवती के साथ दुष्कर्म किया। बेटी को घर के बाहर न पाकर पिता व अन्य परिजन तलाश में जुट गए। करीब आधा घंटा बाद युवती अर्धनग्न हालत में खेत की ओर से आती दिखाई दी। उसने परिजनों को आरोपी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। अशोक कुमार राय, एसपी