फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape with a girl who went to the farm, case filed

खेत गई युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 22 May 2022 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rape with a girl who went to the farm, case filed
बरहन। क्षेत्र के गांव में शुक्रवार दोपहर तीन बजे खेत पर गई यवती के साथ युवक ने साथी की मदद से दुष्कर्म किया और उसके बाद मौके से फरार हो गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि पीड़िता शुक्रवार शाम करीब तीन बजे खेत गई थी। तभी आरोपी सुनील कुमार और प्रमाद कुमार ने उसे दबोच लिया। सुनील ने दुष्कर्म किया जब पीड़िता ने विरोध किया तो प्रमोद ने सुनील की मदद की। दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर जानकारी दी तो उसका भाई उसे लेकर देर रात थाने पहुंचा और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया के देर रात मुकदमा दर्जकर लिया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बसई अरेला क्षेत्र के गांव में शौच के लिए गई किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। बदहवास हालात में पीड़िता घर पहुंची और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तहरीर देकर दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्र के गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात करीब आठ बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी। आरोप है कि सुनील व छविराम ने किशोरी को दबोच लिया और उसे खेतों में ले गए। आरोपियों ने खेत में किशोरी से दुष्कर्म किया और उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बदहवास किशोरी घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन रात में किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पीड़ित सुनील व छविराम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ विवेक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed