फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape with 2 year old girl child in marriege home crime news in hindi

शादी के घर में मासूम के साथ दुष्कर्म, मामा ने किया रिश्ता शर्मसार

Tue, 07 May 2019 05:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 May 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
rape with 2 year old girl child in marriege home crime news in hindi
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव मे शादी समारोह में आई दो साल की मासूम के साथ रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवारीजनों ने शादी के चलते इस घटनाक्रम को बीस घंटे तक छुपाए रखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पीड़ित मासूम बच्ची का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


घटना खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव में मंगलवार को एक घर में दो भाइयो की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। सोमवार शाम को ननिहाल पक्ष से रिस्तेदार आए थे। बताते हैं कि सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे।
विज्ञापन


उसी समय शादी मे समारोह मे आईं पीडिता की मां के रिश्ते के भाई ने दो साल की मासूम को अपनी गोदी मे ले लिया और बाहर घुमाने की बात कहकर निकल गया।

आरोपी बच्ची को जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं आई तो बच्ची की मां ने फोन कर आरोपी को बुलाया। आरोपी जब बच्ची को लेकर आया तो बच्ची रो रही थी। आरोपी ने बच्ची को कुर्सी पर बैठा दिया और मौके से फरार हो गया।

दुष्कर्म की घटना की जानकारी उस समय हुई जब मां ने बेटी को गोदी में लिया तो उसके साथ खून से रंग गए। बच्ची से दुष्कर्म की घटना का पता लगते ही घर में हड़कम्प मच गया। मंगलवार को गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मासूम की मां ने पुलिस को पूरी सच्चाई बताई।

थाना प्रभारी का कहना है की पीड़िता की मां की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। थाने पर आरोपी के रिश्तेदारों ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी दो बार अन्य बच्चियों के साथ इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है। लेकिन, बदनामी के चलते किसी ने पुलिस को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed