फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape victim Engineering student under doctor supervision accused student questioned by agra police

छात्रा ने बीच सड़क उतारे कपड़े: दुष्कर्म पीड़िता की कैसे हुई ऐसी हालत? लड़की की मां ने भी आने से किया इनकार

Tue, 27 Aug 2024 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Aug 2024 09:04 AM IST
सार

यूपी से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां बीच सड़क पर एक इंजनीनियरिंग की छात्रा ने खुद अपने कपड़े उतार दिए। पुलिस चौकी के सामने निर्लज्ज लोग छात्रा का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी उसकी आबरू नहीं ढकी। दुष्कर्म पीड़ित इंजीनियरिंग छात्रा अब चिकित्सकों की निगरानी में है। आरोपी छात्र से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
rape victim Engineering student under doctor supervision accused student questioned by agra police
rape victim Engineering student - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मऊ रोड पर बदहवास हालत में मिली दुष्कर्म पीड़ित इंजीनियरिंग छात्रा मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती है। छात्रा की ऐसी हालत कैसे हुई? यह सवाल ही बना हुआ है। वह बार-बार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही थी। मगर, पुलिस हर बार साक्ष्य संकलन करने का दावा कर उसे घर भेज दे रही थी। उसके परिजन नहीं आए हैं। वह चिकित्सक की निगरानी में है। 
विज्ञापन

15 दिन बाद पुलिस के पास आईआईटी जम्मू का आरोपी एमटेक का छात्र शिवांश पहुंचा है। वह अपनी बेगुनाही के सुबूत दिखा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। लखनऊ की युवती विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग कर रही थी। 11 अगस्त को छात्रा ने थाना सिकंदरा में शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कॉलेज का सीनियर छात्र शिवांश सिंह 10 अगस्त को कार में बैठाकर ले गया। चलती कार में दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर छोड़ गया। शिवांश सिंह आईआईटी जम्मू से एमटेक कर रहा है। इस पर पुलिस ने साक्ष्य संकलन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीड़िता थाने और चौकी के चक्कर काट रही थी। अपने केस में कार्रवाई की गुहार लगा रही थी। रविवार को छात्रा दयालबाग चौकी पर पहुंची थी। हंगामा किया था। इसके बाद मऊ रोड पर खुद ही कपड़े उतार दिए थे। दो युवतियों ने उसे पकड़कर कपड़े पहनाए थे। इसके बाद पुलिस उसे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ले गई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed