फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

Thu, 14 Jul 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
rape
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पड़ोसी के साथ उसकी बहन के यहां भूसा लेने गई थी विवाहिता
घटना के नौ दिन बाद में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। पड़ोसी ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने के बाद विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध घटना के नौ दिन बाद थाना नगला सिंघी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगला सिंघी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में विगत पांच जुलाई को एक विवाहिता के पति की तबीयत खराब हो गई थी। उसके घर पर भूसा भी खत्म हो गया था। इस पर वह अपने पड़ोसी दिनेश के साथ पचोखरा क्षेत्र में रहने वाली उसकी बहन के घर चली गई। आरोप है कि जब वह पहुंची तो उसे कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी गई जिसके बाद वह बेसुध हो गई। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। विवाहिता ने जब घटना की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी ने उसके परिजनों की हत्या करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed