{"_id":"62279a3b81e88754283f0a50","slug":"rape-of-a-woman-on-the-strength-of-a-firearm-report-filed-kasganj-news-agr5264987189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक महिला से तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
गांव में महिला की भैंस उसके घेर में बंधी हुई थी। वह रात को भैंस को देखने के लिए घेर में गई थी। जब वह घर आ रही थी तो रास्ते में गांव का ही नरेंद्र उसे मिल गया और तमंचे के बल पर अपने घर में खींच ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को किसी को न बताने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला ने अपने घर पहुंचकर परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। महिला ने आरोपी युवक नरेंद्र के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ पटियाली आरके तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।