फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape convict gets 15 years imprisonment

Agra News: दुष्कर्म के दोषी को 15 साल की सजा

Sat, 04 Nov 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rape convict gets 15 years imprisonment
दुष्कर्म के दोषी को 15 साल की सजा
विज्ञापन

स्पेशल जज ईसी एक्ट के न्यायालय में चला मुकदमा



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र के एक गांव में दो साल पहले घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले को स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने 15 साल की सजा सुनाई है। उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

थाना करहल क्षेत्र के एक गांव की रहने वली एक युवती 28 नवंबर 2021 को दोपहर दो बजे घर में अकेली थी। उसके पिता खेत पर गए हुए थे। तभी गांव का आनंद उसकेे घर में घुस गया। युवती को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच युवती का पिता घर आ गया तो आनंद घर से भाग गया। युवती के पिता ने थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। आनंद को जेल भेजने के बाद मुकदमे की सुनवाई के लिए चार्जशीट कोर्ट में भेज दी।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक, युवती सहित गवाहों ने दुष्कर्मी केे खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। गवाही के आधार पर आनंद को दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया। एडीजीसी पुष्पेंद्र सिंह चौहान और विश्वजीत राठौर ने दुष्कर्मी को कड़ी सजा देने की दलील दी। स्पेशल जज मीता सिंह ने दुष्कर्मी को 15 साल की सजा सुनाकर उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेल में रहकर लड़ा पूरा मुकदमा

आनंद को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया। उसकी किसी भी अदालत से जमानत मंजूर नहीं हुई। उसको पूरा मुकदमा जेल में रहकर ही लड़ना पड़ा। शनिवार को निर्णय सुनने के लिए उसको जेल से ही अदालत में लाया गया। सजा होने पर उसको अदालत से ही जेल भेज दिया गया।



पीड़िता की गवाही पर हुई सजा

पीड़िता ने अदालत में आरोपी आनंद की पहचान की। उसने गवाही में बताया कि वह घर में अकेली थी। उसके पिता खेत पर गए थे। गांव का रहने वाला आनंद उसकेे घर में घुस आया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच पिता के घर आ जाने पर आनंद घर से भाग गया। घटना के बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed