फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape case,rape in kasganj,rape accuse,sikandarpur vaishya thana

युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
rape case,rape in kasganj,rape accuse,sikandarpur vaishya thana
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। एसपी ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

12 वर्षीय बालिका के पिता ने सिकंदरपुर वैश्य थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी बुधवार की शाम को बकरी को चारा डालने घेर में गई थी। वहीं गांव के ही युवक ने किशोरी को जबरन पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर बृहस्पतिवार को एसपी मनोज सोनकर ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed