{"_id":"4bf43f5b61bb940e424d9f5f2ea2c484","slug":"rape-attempt-on-15-month-old-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक, 15 माह की बच्ची को भी न छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक, 15 माह की बच्ची को भी न छोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी युवक ने 15 माह की अबोध बच्ची को अगवा करके दुराचार का प्रयास किया। एक दिन बाद बजरंग दल के नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने युवक को पकड़ा। एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी मजदूर की बच्ची गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक उसे दुष्कर्म के इरादे से पास के खाली प्लाट में उठा ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। तभी कुछ लोग उधर से गुजरे तो वह बच्ची को रोता छोड़ भाग निकला। कुछ ही देर में लोग जुट गए। उनकी सूचना पर पुलिस तो आई पर कोई कार्रवाई नहीं की। घरवाले तब से बच्ची का इलाज एक निजी क्लीनिक में करा रहे थे। शुक्रवार को बजरंग दल के सुनील पाराशर, संजय मल्होत्रा, दिग्विजयनाथ तिवारी आदि पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने बच्ची की हालत देख घटना से एसपी सिटी समीर सौरभ को अवगत कराया। तब पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया। एसओ एत्माद्दौला ने बताया कि मेडिकल में दुराचार के प्रयास की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन