{"_id":"628bd0e95eed9325eb51f378","slug":"rape-attampt-case-booked-kasganj-news-agr534515792","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के मुंह में ठूसा कपड़ा, दुष्कर्म की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के मुंह में ठूसा कपड़ा, दुष्कर्म की कोशिश की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला से मुंह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। साथी अन्य महिलाओं के पहुंचने पर आरोपी युवक भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह घटना रविवार को दोपहर के समय हुई। जब एक महिला अपनी अन्य महिलाओं के साथ घास काटने निकली थी। वह राकेश भट्ठा वाले के खेत के पास घास काटने लगी। तभी अन्य महिलाएं भट्ठे पर पानी पीने चली गईं। इसी बीच भूरा यादव निवासी बीनपुरकला मौके पर आ गया और बदनीयती से महिला को पकड़ लिया। आरोपी युवक ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन महिला लगातार विरोध करती रही। इसी बीच अन्य महिलाएं भी मौके पर आ गईं। महिलाओं को देखकर आरोपी युवक भाग गया। महिला के पुत्र ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
महिला से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर, सहावर।