{"_id":"623a197215722808515f0cd1","slug":"rape-agra-news-agr5278930124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसेवा केंद्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र स्थित जनसेवा केंद्र पर बैंक खाते का बैलेंस चेक कराने गई 17 वर्षीय किशोरी से केंद्र संचालक और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को दुकान के अंदर बंद कर भाग गए। तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता का आरोप है कि छारबाग निवासी आरोपी कुलदीप जनसेवा केंद्र चलाता है। 20 मार्च (रविवार) को कुलदीप अपने साथी बॉबी के साथ केंद्र पर था। सुबह करीब 11 बजे 17 वर्षीय पुत्री बैंक की पासबुक लेकर खाते में बैलेंस चेक कराने पहुंची। आरोप है कि कुलदीप और बॉबी ने कुछ देर बाद बैलेंस चेक करने की बात कहते हुए पुत्री से बैठने को कहा।
इसी बीच आरोपियों ने केंद्र के शटर को बंद कर किशोरी से दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी किशोरी को दुकान के अंदर बंदकर भाग गए। करीब दो घंटे बाद जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो खोजबीन करते हुए परिवारी के लोग केंद्र पर पहुंचे। यहां अंदर से किशोरी के रोने की आवाज सुनाई दी। शटर खोलकर देखा तो किशोरी बदहाल पड़ी थी। सूचना पर थाना लाइनपार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही किशोरी के पिता की तहरीर पर कुलदीप और बॉबी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर हीरालाल कनौजिया का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लाइनपार थाने में दर्ज है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।