फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape accused commits suicide after victim in firozabad

'मेरी जान मुझे मिस कर रही है...' लिखकर रेप के आरोपी ने दी जान

Sat, 28 Jul 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Jul 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
rape accused commits suicide after victim in firozabad
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में रेप पीड़िता द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले आरोपी ने सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें लिखा है, 'मेरी जान मुझे मिस कर रही है।' 
विज्ञापन


शनिवार को उसका शव घर के अंदर लटका मिला, जबकि पुलिस शुक्रवार शाम से दुष्कर्म के तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। पूरे मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 
विज्ञापन


एसएसपी सचिंद्र पटेल ने थाना प्रभारी और अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। आईजी राजा श्रीवास्तव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर, मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जून को दर्ज कराई थी रिपोर्ट

rape accused commits suicide after victim in firozabad
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना जसराना में 16 जुलाई को महिला के पति ने गांव के ही अमित उर्फ छिटंकी, अनिल एवं जितेंद्र के खिलाफ रेप और अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया था। 

महिला के शुक्रवार को अदालत में बयान होते, इससे पहले ही उसने बदनामी के डर से घर में फांसी लगा ली थी। महिला की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की तलाश में पूरी रात दबिश देने के साथ उनके रिश्तेदारों को हिरासत में लिया। 

पुलिस मुख्य आरोपी अमित की तलाश में उसके भाइयों और रिश्तेदारी में दबिश देती रही, जबकि अमित शनिवार की सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। अमित की मौत की खबर से पुलिस के हाथ पैर फूल गए। 

आला अफसर भी पहुंचे गांव

rape accused commits suicide after victim in firozabad
गांव पहुंचे आईजी राजा श्रीवास्तव, एसएसपी सचेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अमित की भाभी को पुलिस ने हिरासत में लिया था, उसे तुरंत छोड़ दिया। किसी भी अनहोनी की आशंका से पुलिस ने पूरे गांव को छावनी बना दिया। 

मौके पर आईजी राजा श्रीवास्तव, एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी, एसपी देहात महेंद्र सिंह, सीओ जसराना प्रेमप्रकाश यादव, सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। 

मृतक युवक अमित उर्फ छिटंकी के पास से पुलिस को एक सुइसाइड नोट मिला है। इस नोट में उसने मृतका का नाम लेते हुए कहा है कि 'उसने मेरे लिए जान दी है अब मैं उसके लिए जान दे रहा हूं।' 

इन आरोपियों को बताया बेकसूर

पत्र में उसने लिखा है वो उसे मिस कर रही है। सुसाइड नोट में उसने अनिल और जितेंद्र को बेकसूर बताया है। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा कि युवक और महिला के पास से मिले दोनों पत्रों को जांच के लिए भेजा गया है। 

गुस्से में वायरल किए थे फोटो
                       
बताया जाता है कि महिला के पति और युवक अमित उर्फ छिटंकी में 16 जून को विवाद हो गया था। विवाद के मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की थी। उसके बाद गुस्साए अमित ने महिला के पति से बदला लेने के लिए महिला के अश्लील फोटो वायरल कर दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed