फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rap in mainpuri

पहले भी कई मासूम हो चुकीं हैं वहशियों का शिकार

Thu, 27 Feb 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
rap in mainpuri
27एमएनपी-50-वारदात के बाद परिजनों के बयान दर्ज करते एएसपी, साथ में मौजूद सीओ सिटी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित शिव पैलेस में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात से जिले के लोगों में आक्रोश है। वह दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मासूम के साथ इस तरह के कृत्य की यह पहली वारदात नहीं हैं। इससे पहले भी कई मासूम बच्चियां इस तरह की वारदात का शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में एक मासूम के साथ हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया था। एक पांच वर्षीय मासूम की पुलिस लाइन परिसर में ही दुष्कर्म, कुकर्म के बाद कांच से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जब आरोपी सामने आया तो हर किसी के होश उड़ गए थे। आरोपी महज 13 साल का किशोर था। वर्ष 2016 में थाना एलाऊ क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इसके अलावा भी कई वारदातें हुईं, जिनमें दुष्कर्म के साथ ही बेरहमी से बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया गया। थाना कुर्रा क्षेत्र में वर्ष 2016 में एक बच्ची की आंख पर पट्टी बांध कर दुष्कर्म किया गया था। वहीं एलाऊ क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बच्ची से दुराचार किया गया था। उक्त दोनों ही घटनाओं का आज तक खुलसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed