फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rang procession was organised in Agra under Rangodaya 2025

रंगोदय 2025: रंग जुलूस में दिखी भारतीय संस्कृति की छटा...नवदुर्गा की झांकी और संभलपुरी नृत्य ने किया आकर्षित

Tue, 07 Oct 2025 11:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:07 PM IST
सार

आगरा में रंग जुलूस राजामंडी स्टेशन से देहली गेट, राम नगर कॉलोनी, सूरसदन तिराहा होते हुए संजय प्लेस पहुंचा। यहां कलाकारों का चंदन और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

विज्ञापन
rang procession was organised in Agra under Rangodaya 2025
रंग जुलूस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चटख रंगों वाली पोशाक और आकर्षक शृंगार। हाथों की मुद्राएं और पैरों की ताल। संस्कार भारती नाट्य केंद्र एवं मिल्टन पब्लिक स्कूल के सहयोग से आयोजित रंगोदय 2025 के रंग जुलूस में कहीं शक्ति का प्रतीक नौ देवियां, तो कहीं भक्ति का स्वरूप नजर आया। जुलूस में कई प्रांतो के 350 लोक कलाकारों ने नाट्य और नृत्य प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन


देश भर से आए कलाकारों ने रंग जुलूस में गीत, संगीत और नृत्य की सतरंगी छटा बिखेरी। जुलूस राजामंडी स्टेशन से देहली गेट, राम नगर कॉलोनी, सूरसदन तिराहा होते हुए संजय प्लेस पहुंचा। यहां कलाकारों का चंदन और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जुलूस में पंचतत्व राउरकेला दल ने संभलपुरी नृत्य किया। आह्वान थियेटर उड़ीसा ने धार्मिक झांकी, शारदा नाट्य मंच धनबाद ने संदेशात्मक सामाजिक झांकी, अनुरोध साहित्य कला केंद्र आजमगढ़ ने नवदुर्गा झांकी, अंग नाट्य मंच बरियारपुर ने छठ पूजा की झांकी और नटराज यूथ क्लब झारखंड ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंच दूतम, ध्रुपद डांस अकादमी, चूमरांग क्रिएटिव आर्टिस्ट एसोसिएशन, द रंग आर्ट, बीइंग कलाकार ग्रुप, थियेटर मूवमेंट और महाश्वेता कला केंद्र ने प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान संस्थापक निदेशक केशव प्रसाद सिंह, मुख्य संरक्षक डॉ. राहुल राज, संरक्षक डॉ. महेश धाकड़, अध्यक्ष पंकज सक्सेना, अजय दुबे, नीता तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed