{"_id":"5cacc9f2bdec22142f01ba9f","slug":"ranchi-woman-alleges-rape-by-katha-vachak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कथा वाचक ने किया महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा वाचक ने किया महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Apr 2019 10:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
आरोपी कथा वाचक
- फोटो : अमर उजाला
थाना कोतवाली क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर आश्रम चला रहे एक कथा वाचक के खिलाफ रांची की महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले दरभंगा बिहार की महिला ने अपना कथित गुरु बताकर उसकी मुलाकात राजऋषि मुकुंद निवासी वृंदावन से कराई थी। आरोप है कि राजऋषि ने महिला को वृंदावन में स्थायी आवास खरीदने की सलाह दी।
महिला ने विश्वास कर लिया और वर्ष 2018 में जन्माष्टमी के आसपास तीन किश्तों में उसे तीन लाख रुपये दे दिए। बताया कि गत दिनों राजऋषि ने उसे बारह वन की परिक्रमा व जमीन की लिखा-पढ़ी के लिए कॉल करके बुलाया।

महिला का आरोप है कि जब वह आ रही थी तो उसे इटावा यह कहकर उतरवा लिया कि वह उसे वहां से विधुना ले चलेंगे जहां उनकी कथा हो रही है। वहां से वे उसके साथ आठ अप्रैल की रात करीब दो बजे वृंदावन स्थित आश्रम पहुंची।
यहां राजऋषि ने उसके साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि साढ़े तीन तोले के दो कंगन, दो तोले की चेन व एक डायमंड का लॉकेट भी छीन लिया।
पीड़िता ने सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।