{"_id":"67e4de5f846ecb47d7013e99","slug":"rana-sanga-controversy-karni-sena-attacked-sp-mp-house-policemen-injured-officials-did-not-reach-spot-2025-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा सांसद के घर हमले के बाद ऐसे थे हालात? दरोगा-इंस्पेक्टर घायल; फिर भी मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा सांसद के घर हमले के बाद ऐसे थे हालात? दरोगा-इंस्पेक्टर घायल; फिर भी मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी
Thu, 27 Mar 2025 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:20 PM IST
सार
आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना ने जमकर उपद्रव किया। पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ा गया। पथराव में दरोगा इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इतनी बड़ी घटना के बाद भी कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Karni Sena ruckus
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर एलान कर हमला किया गया। हमलावर कई किलोमीटर से एलान करते हुए पहुंचे। कमिश्नरेट की हाईटेक पुलिस के पास उन्हें रोकने का कोई इंतजाम नहीं था। तोड़फोड़ और बवाल के बाद भी कोई पुलिस अफसर सांसद के आवास पर नहीं पहुंचा। सपाइयों को तीन घंटे बाद खुद ही हरीपर्वत थाने में तहरीर देने जाना पड़ा।
ये भी पढ़ें - सपा सांसद के घर हमला: करणी सेना ने मचाया उपद्रव...दो केस हुए दर्ज, पुलिस ने भी कराई एक FIR

इसलिए बढ़ा करणी सेना का दुस्साहस
समाजवादी पार्टी के सांसद के आवास पर हमले और तोड़फोड़ के समय अधिकांश पुलिस अफसर की ड्यूटी दरियानाथ मंदिर और जीआईसी मैदान पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में लगी हुई थी। अन्य अधिकारी मुख्यमंत्री के रवानगी वाले रूट से लेकर खेरिया हवाई अड्डे तक तैनात थे। दोपहर 1:30 बजे हमला किया गया। इस दौरान चंद पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं को रोकने की जद्दोजहद तो करते रहे मगर बल प्रयोग करने की जहमत नहीं उठाई। यही कारण था कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं का दुस्साहस बढ़ गया। कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने के बाद भी पुलिस लगभग तमाशबीन बनी रही।
ये भी पढ़ें - राणा सांगा पर संग्राम: सपा सांसद के घर हमला...बुलडोजर के साथ पहुंची करणी सेना, पथराव और भगदड़; देखें तस्वीरें

पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे
हमले के बाद जब काफी संख्या में सपा नेता, कार्यकर्ता सांसद के आवास पर पहुंच गए। आक्रोश व्यक्त करने लगे तब भी कोई पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। आखिरकार शाम 4 बजे सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता थाना हरीपर्वत पहुंचे और हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी। यहां कुछ देर बाद ही एडिशनल सीपी संजीव त्यागी भी पहुंचे लेकिन घटनास्थल का निरीक्षण करने नहीं गए। सपा पदाधिकारियों ने कमिश्नरेट पुलिस का रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। सपा नेता अवनींद्र यादव ने कहा कि सांसद के घर में परिजन दहशत में हैं। दो दिन से धमकियां दी जा रही थीं। हमला होने के बाद भी कोई अफसर परिवारीजन को दिलासा देने नहीं पहुंचा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।