{"_id":"6940229e99a3aa6b4d0bf5e6","slug":"rana-sanga-case-court-hearing-held-against-akhilesh-yadav-and-ramjilal-suman-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राणा सांगा केस...अखिलेश यादव और रामजीलाल के खिलाफ हुई कोर्ट में सुनवाई, 19 जनवरी को होगी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राणा सांगा केस...अखिलेश यादव और रामजीलाल के खिलाफ हुई कोर्ट में सुनवाई, 19 जनवरी को होगी बहस
Mon, 15 Dec 2025 08:30 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 15 Dec 2025 08:30 PM IST
सार
राणा सांगा केस में सपा मुखिया अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ दाखिल वाद में सोमवार को आगरा की कोर्ट में सुनवाई हुई। केस में 19 जनवरी को बहस हो सकती है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और रामजीलाल सुमन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राणा सांगा केस की सिविल रिवीजन (अजय प्रताप सिंह बनाम सपा मुखिया अखिलेश यादव और सांसद रामजीलाल सुमन आदि) की सोमवार को एमपी-एमएलए एडीजे-19 की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में मूल पत्रावली प्रस्तुत की गई। 19 जनवरी को दोनों पक्षों में बहस हो सकती है।
वादी अधिवक्ता ने बताया कि पिछली तारीख पर विपक्षी संख्या-1 सपा मुखिया अखिलेश यादव की तरफ से उनके अधिवक्ता उपस्थित हुए थे। जिन्हें केस के सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए।
इस बार विपक्षी संख्या 2 राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के अधिवक्ता भी रहे। वादी ने दोनों पर राणा सांगा को गद्दार कहने का आरोप लगाकर वाद दायर किया था। 19 जनवरी को आदेश 1 नियम 8 सीपीसी पर बहस हो सकती है।