फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramswaroop Girls, Ratan Muni, and Aonlakheda teams emerge as winners in badminton.

Agra News: बैडमिंटन में रामस्वरूप गर्ल्स, रतन मुनि और आंवलखेड़ा की टीमें विजेता

Sun, 02 Aug 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ramswaroop Girls, Ratan Muni, and Aonlakheda teams emerge as winners in badminton.
बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में हुई माध्यमिक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्री रामस्वरूप गर्ल्स, श्री रतन मुनि जैन गर्ल्स और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आंवलखेड़ा अलग-अलग आयु वर्गों में विजेता बने।
विज्ञापन

खेल का शुभारंभ श्री रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. कुमुद ग्रोवर एवं राजकीय हाईस्कूल हाजीपुर खेड़ा के प्रधानाचार्य केशव ने किया। इसके बाद स्टेडियम के तीनों कोर्ट्स पर रोमांचक मुकाबले शुरू हुए। प्रतियोगिता में जिले के कुल 30 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबलों के परिणाम
अंडर-14 आयु वर्ग में श्री रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने श्री रतन मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज को 2-1 से हराया। अंडर-17 में श्री रतन मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज ने श्री रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज की टीम को पराजित किया। अंडर-19 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आंवलखेड़ा ने कड़े मुकाबले में सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) बीपी सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता और चयनित टीमें अब मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस दौरान जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, रवि प्रकाश, केपी सिंह, पंकज कश्यप, अनीता, संतोष, नीलम सुंदरम, उत्कर्ष, राहुल, उपमा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed