फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramnesh had committed suicide after being hurt by his brother's beating.

भाई की पिटाई से आहत रमनेश ने की थी खुदकुशी

Tue, 22 Jun 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ramnesh had committed suicide after being hurt by his brother's beating.
किशनी। गांव हिम्मतपुर निवासी रमनेश की संदिग्ध परिस्थति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि भाई की पिटाई व गाली गलौज से आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

18 जून की रात करीब नौ बजे गांव हिम्मतपुर में मोतीलाल के बेटे रमनेश की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान गोली चलने से रमनेश की मौत हुई थी। एसपी ने मामले की जांच एएसपी मधुवन कुमार को दी थी। मामले में रमनेश के बड़े भाई विमलेश ने तीन दिन बाद तहरीर दी।
विज्ञापन

इसमें बताया कि मझला भाई उपदेश शराब पीने का आदी है। घटना वाले दिन वह शराब पीकर आया और छोटे भाई रमनेश के साथ गाली गलौज और हाथापाई कर दी। इसी से आहत होकर रमनेश ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उपदेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, गाली गलौज, मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed