फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramlila Watch Online Today Sabari Ke Ber

ऑनलाइन रामलीलाः साधु वेश में आया दशानन, सीता को हर ले गया, आज देखें सबरी के बेर की लीला

Thu, 22 Oct 2020 06:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Oct 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Ramlila Watch Online Today Sabari Ke Ber
रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
श्रीरामलीला कमेटी के सहयोग से दिखाई जा रही ऑनलाइन रामलीला में बुधवार को दर्शकों ने सीता हरण की लीला देखी। रावण साधु के वेश में आया और जानकी का हरण कर ले गया।
विज्ञापन


लीला में दिखाया गया कि शूर्पणखा के नाक-कान कट जाने के बाद रावण सीता हरण के लिए आता है। वह राम और लक्ष्मण को सीता से दूर भेजने के लिए मारीच को भेजता है। मारीच स्वर्ण मृग का रूप बनाकर जाता है। जानकी प्रभु राम से कहती हैं कि वह मृग को लेकर आएं। राम मृग के पीछे जाते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


मारीच प्रभु की आवाज में शोर मचाता है। इस पर जानकी लक्ष्मण को भेजती हैं। लक्ष्मण जाते हुए कुटिया के बाहर रेखा खींच जाते हैं और जानकी से कहते हैं कि वह रेखा को पार न करें। इसके बाद दशानन साधु वेश में आता है और जानकी से रेखा के बाहर आकर भिक्षा देने के लिए कहता है। जैसे ही जानकी लक्ष्मण रेखा पार करती हैं, रावण उनका हरण कर लेता है।

आज सबरी के बेर की लीला
ऑनलाइन रामलीला में गुरुवार को सबरी के बेर खाने की लीला दिखाई जाएगी। प्रभु राम सबरी के आश्रम में पहुंचते हैं। सबरी उन्हें खाने के लिए बेर देती है। वह खुद चखने के बाद प्रभु को देती है, ताकि पता चलता रहे कि बेर मीठे ही हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन करके यह लीला देखी जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed