फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramlila characters in mathura will also complete their homework

रामलीलाः रात को बनेंगे 'राम-लक्ष्मण', दिन अपना होमवर्क पूरा करेंगे ये कलाकार

Wed, 13 Sep 2017 01:28 PM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 13 Sep 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
ramlila characters in mathura will also complete their homework
रामलीला - फोटो : अमर उजाला
रात को रामलीला के मंच पर धनुष-बाण चलाने वाले राम-लक्ष्मण दिन में होमवर्क किया करेंगे। क्लास में कराया गया काम दोस्तों से पूछकर पूरा करेंगे। राम-लक्ष्मण, सीता, भरत और शत्रुघ्न का किरदार निभाने वालों में कई तो मथुरा के नामचीन पब्लिक स्कूलों में पढ़ते हैं। इनकी परीक्षाएं भी सिर पर हैं लिहाजा शहर से बाहर रामलीला करने जाने वाले तो अपनी कोर्स की किताबें भी साथ ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा की रामलीला मंडलियां राम-लक्ष्मण और भरत शत्रुघ्न का किरदार निभाने के लिए बारह से सोलह साल के छात्रों का चयन करती हैं। जुलाई से ही इन्हें रोल के मुताबिक प्रैक्टिस शुरू करा दी जाती है। पब्लिक स्कूल में नवीं कक्षा का छात्र वेदांत कौशिक रामलीला में राम का रोल करेगा। उसे स्कूल भी जाना है और रामलीला मंचन भी करना है। 
विज्ञापन


इनकी परीक्षाएं भी जल्द ही होने वाली हैं। वेदांत ने दिन के समय अधिक वक्त पढ़ाई पर देने का फैसला किया है। शिवांश शर्मा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह लक्ष्मण बनेगा। उसके तो ट्यूशन भी लगे हुए हैं। दोपहर को स्कूल से आकर ट्यूशन जाएगा और फिर रामलीला में। यह तो जिक्र हो गया उन बच्चों को जो शहर में ही रहेंगे लेकिन कई ऐसे भी हैं जो शहर से दूर रामलीला मंचन करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किताबें लेकर जा रहे साथ

विपिन कुमार कक्षा दस के छात्र हैं। वह रामलीला करने के लिए दिल्ली जाएंगे। उनका कहना है वह कोर्स की किताबें साथ ले जा रहे हैं। क्लास का जो काम होगा वह दोस्तों से पूछ लिया करेगा। हर्ष चतुर्वेदी मुंबई में रामलीला करने के लिए जा रहे हैं। वह राम का किरदार निभाएंगे। 

हर्ष इंटर में पढ़ रहे हैं। रोहित मुंबई की रामलीला में लक्ष्मण बनेंगे। वह भी अपनी पढ़ाई साथ साथ करेंगे। इंटर कालेज में 11वीं कक्षा के छात्र रंजीत भी अपनी कोर्स की किताबें साथ लेकर जा रहे हैं। रंजीत उत्तराखंड में होने वाली रामलीला में लक्ष्मण बनेंगे। 

जिक्र केवल इन्हीं का नहीं है बल्कि राम-लक्ष्मण और भरत शत्रुघ्न का रोल निभाने वाले छात्र रामलीला मंचन के साथ अपनी पढ़ाई भी करेंगे। लिहाजा सभी कोर्स की किताबों को भी लेकर जा रहे हैं। ताकि साथ साथ पढ़ाई भी होती रहे।

26 साल से करा रहे रामलीला

श्री धार्मिक रामानंद रामलीला मंडल पिछले 26 सालों से रामलीला करा रहा है। मंडल के पंडित गोपालनाथ व्यास चतुर्वेदी और संचालक पंडित कमल चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले तीन साल से लगातार कोटद्वार में भी रामलीला करते आ रहे हैं। उनका दावा है कि उनका प्रस्तुतिकरण, कलाकारों की डायलॉग डिलीवरी सबसे बेहतर है। मंच सज्जा भी लोग पसंद करते हैं। रामलीला मंडली में 33 लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed