{"_id":"5f8893fe8ebc3e9b874edaa5","slug":"ramleela-tundla-news-agr4638656127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की रामलीला का कार्यक्रम घोषित, लीला को लेकर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की रामलीला का कार्यक्रम घोषित, लीला को लेकर असमंजस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। जहां नगर रामलीला प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने के कारण स्थगित कर दी गई है तो दूसरी तरफ रेलवे द्वारा रामलीला कमेटी का कार्यक्रम तो घोषित कर दिया गया है लेकिन अभी तक रेलवे प्रशासन के पास भी अनुमति को लेकर असमंजस बना हुआ है। मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार ने बताया कि रेलवे की रामलीलाओं की पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं। रामलीला के लिए अनुमति के लिए पत्र पूर्व में प्रेषित किया गया है। शुक्रवार को अनुमति की जानकारी मिलेगी। इसके उपरांत ही स्थिति स्पष्ठ हो सकेगी। दुर्गा महोत्सव के लिए इस बार आयोजक मंडलों ने संपर्क नहीं किया है।
ये है कार्यक्रम
रेलवे रामलीला कार्यक्रम के तहत 17 अक्तूबर को गणेश पूजन, 18 को नारद मोह, मुनि याचना, राम जन्म, ताड़का वध, 19 को मारीच सुबाहु वध, अहिल्या तारण, गंगापार, जनकपुरी प्रस्थान, 20 नगर लीला, पुष्प वाटिका, परशुराम लक्ष्मण संवाद, 21 राम बारात राम विवाह, 22 को दशरथ प्रतिज्ञा, राम वनवास, दशरथ मरण, भरत मिलाप, पंचवटी विश्राम, 23 को जयंत लीला, खरदूषण वध, सीता हरण, 24 को सुु्ग्रीव मित्रता, वाली वध, सीता की खोज, लंका दहन लीलाओं का मंचन होगा। 25 विभीषण शरणागत, रामेश्वर स्थापना, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, 26 को कुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध, सुलोचना सती, अहिरावण वध, नारायन्तक वध और रावण वध होगा। 27 अक्तूबर को भरत मिलाप एवं राजतिलक होगा। रामबारात 21 अक्तूबर को शाम आठ बजे मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार की कोठी से चढ़कर रेलवे कॉलोनी का भ्रमण करते हुए दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचेगी।