फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramleela in mainpuri

असत्य पर सत्य की जीत के साथ हुआ रावण वध

Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ramleela in mainpuri
कुरावली में रामलीला में जलता दशानन का पुतला - फोटो : MAINPURI
कुरावली/ करहल। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे रामलीला कार्यक्रमों में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शनिवार देर शाम कुरावली में रावण वध लीला का मंचन हुआ। इसके साथ ही रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। यहां असत्य पर सत्य की जीत के जमकर नारे लगे।
विज्ञापन

कुरावली में रामलीला कार्यक्रम के दौरान श्रीराम और रावण के बीच आधा घंटे तक युद्ध हुआ। अंत में प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर दिया। उपस्थित लोगों ने जमकर श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण के पुतलों का दहन किया। यहां कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं करहल कस्बा में रामलीला के समापन अवसर पर कार्यक्रम की सफलता के लिए रमेश चंद्र ठेकेदार ने समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी, अध्यक्ष बलराम दुबे, सुभाष यादव, पंकज चतुर्वेदी, अमरसिंह यादव, लालसिंह वर्मा, अनुराधा चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम बरात कल
कुसमरा। कस्बा में रामलीला कमेटी की ओर से 14 अक्तूबर को श्रीराम बरात निकाली जाएगी। यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद स्वरूप मिश्रा ने दी।
राम ने किया ताड़का वध
किशनी। नगर के युवा रामलीला क्लब के सौजन्य से चल रही रामलीला के दूसरे दिन शुक्रवार रात कानपुर मंडल के कलाकारों ने मुनि आगमन, ताड़का वध तथा पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाईकोर्ट अधिवक्ता नरेंद्र सिंह ने फीता काटकर तथा भगवान विष्णु की आरती कर किया।
धूमधाम से निकली भगवान शंकर की बरात
अजीतगंज। रामलीला समारोह का शनिवार को भगवान शंकर की बरात के साथ शुभारंभ हो गया। बरात का शुभारंभ आनंद प्रकाश मिश्रा और रामचंद्र दुबे ने भगवान शंकर की आरती उतार किया। बरात प्राचीन शिव मंदिर होती हुई अजीतगंज चौराहे से रंपुरा की गलियों में भ्रमण करती हुई वापस रामलीला मैदान में पहुंची।

यहां भगवान शंकर का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर रौकी दुबे, राहुल दुबे, तस्लीम अली, सुबोध शाक्य, गुड्डन बाथम, दिनेश शाक्य, डोबी दुबे, प्रशांत मिश्रा, दीपू मिश्रा, छोटू अग्निहोत्री, अनुज मिश्रा, रामसेवक राठौर, विनीत मिश्रा, शिवकुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed