फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramleela in mainpuri

सूपर्णॉखा अंग भंग होते ही दर्शकों ने लगाए जयकारे

Sat, 05 Oct 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ramleela in mainpuri
सीआरबी स्कूल में भगवान राम-लक्ष्मण के स्वरूप में सजे बच्चे - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार को सूर्पनखा का अंग-भंग और सीताहरण की लीला का मंचन हुआ। रामलीला का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के स्वरूप की आरती उतारकर किया।
विज्ञापन

चित्रकूट से भरत के वापस अयोध्या लौटने के बाद श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के साथ वन में निवास करने लगते हैं। एक दिन रावण की बहन सूर्पनखा वहां आती हैं और भगवान श्रीराम की सुंदरता को देखकर मोहित हो जाती हैं। इसके बाद वह उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखती है। राम विवाहित होने की बात कहकर उसे लक्ष्मण के पास भेज देते हैं। लक्ष्मण के इनकार करने पर वह अपने असली स्वरूप में आ जाती है और माता सीता का भक्षण करने को दौड़ती है।
विज्ञापन

राम का इशारा पाकर लक्ष्मण सूर्पनखा के नाक और कान काट देते हैं। यह देख दर्शक श्रीराम के जयकार लगाते हैं। इसके बाद रावण छल से सीता का हरण कर ले जाता है। रामलीला मंचन के दौरान कमेटी उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता पप्पू, कोषाध्यक्ष बीनू बंसल, आदित्य जैन, प्रशांत मिश्रा, स्वामी दयानंद सरस्वती, प्रतापभान सिंह, मनोज चौहान, ओमकार सिंह चौहान, हाकिम राजपूत, सुरेंद्र सिंह चक्कर, धीरज कुमार, नवीन सराफ, शिवानंद वर्मा, नरेंद्र राठौर, संदीप श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरबी स्कूल में हुआ रावण दहन
मैनपुरी। पंजाबी कालोनी सीआरबी किंडरगार्टन में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने राम जानकी की लीला, ताड़का वध, सीता हरण,रावण वध आदि नाटक प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रबंधक प्रेममित्र लूथरा ने श्रीराम लक्ष्मण जानकी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान महेंद्र गेरा, सिंधु अरोरा, तम्मना अरोरा ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed