फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramgopal Yadav says old pension system will be implemented from the first day if the SP government is formed in Uttar Pradesh

रामगोपाल यादव ने किया जीत का दावा: कहा- सपा सरकार बनने पर पहले दिन से लागू होगी पुरानी पेंशन

Mon, 07 Mar 2022 06:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 06:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अब 10 मार्च को चुनाव नतीजे आएंगे। सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है।  

विज्ञापन
Ramgopal Yadav says old pension system will be implemented from the first day if the SP government is formed in Uttar Pradesh
सपा महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने विधानसभा चुनाव में सपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के पहले दिन से ही पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। रामगोपाल यादव सोमवार को फिरोजाबाद में हाईवे स्थित जेएस सिटी में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के उद्धाटन समारोह में आए थे। 

विज्ञापन


प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था पूरी दुनिया में सबसे अच्छी है। लेकिन यहां सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की फीस में असमानता है। अगर प्राइवेट स्कूल संचालक फीस कम कर दें, तो मध्यम वर्ग के बच्चे भी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

शिक्षा के गिरते स्तर पर व्यक्त की चिंता

उन्होंने शिक्षा के गिरते स्तर पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। शिक्षाविदों को चेताया कि अगर शिक्षा में सुधार नहीं किया तो युवा सिपाही भी नहीं बन पाएगा। सरकारी नौकरी लिखित परीक्षा पर आधारित कर दी गई है। इस अवसर पर जयपुरिया स्कूल के ग्रुप निदेशक कनक गुप्ता, जेएस विश्वविद्यालय के संस्थापक जगदीश यादव, डॉ. पीएस यादव, चेयरपर्सन डॉ. गीता यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed