फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramgopal yadav said hindu youth killed chandan in kasgan riots

कासगंज हिंसाः रामगोपाल यादव फिर बोले, चंदन को भगवाधारियों ने मारा

Wed, 07 Feb 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 07 Feb 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
ramgopal yadav said hindu youth killed chandan in kasgan riots
सपा नेता रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव मंगलवार मैनपुरी में कासगंज हिंसा पर एक बार फिर विवादित बयान दिया। वह एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। 
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा चंदन गुप्ता को मारने वाला कोई हिंदू युवक है, एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ भगवाधारी फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इन्हीं की गोली से चंदन की मौत हुई है। मुसलमानों को फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनाव सत्ताधारी पार्टी ने बेईमानी से जीता है। सपा किसी भी केंद्र पर कमजोर नहीं हुई। शिवपाल सिंह के बारे में पूछने पर बोले, अब सब ठीक है वो कुछ नहीं कह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय के बारे में कहा कि गाय से किसान परेशान है,ं वो आगामी चुनावी दौर में जवाब देंगे। इस मौके पर अनिल गुप्ता, शिवकुमार शास्त्री, अरविंद यादव, पप्पू यादव, सुनील यादव, बंटू यादव, अफाक नियाजी उपस्थित रहे।

वहीं नगर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में देर रात पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने सम‌र्थकों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed