फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramgopal Yadav Attacks on Bjp Government and Mp in Tundla Up Political News

प्रदेश में गरमाई सियासत, अब रामगोपाल बोले, ...तो मैं राज्यसभा से इस्तीफा दे दूंगा

Fri, 20 Sep 2019 07:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Sep 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Ramgopal Yadav Attacks on Bjp Government and Mp in Tundla Up Political News
सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रोफेसर रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में बूथ और सेक्टर प्रभारियों की महती भूमिका होती है। हर बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारी अपने-अपने बूथ पर नजर रखें और वोट डलवाने में कोई कसर न छोड़ें। यह बातें सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहीं।
विज्ञापन


ये भी पढें: मुलायम-अखिलेश परिवार में सुलह के आसार, शिवपाल ने दिए संकेत
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ प्रबंधन में आपसे तेज है। इसलिए वह वोट निकलवा लेती है। इस बार के उपचुनाव में एक-एक वोट पर नजर रखनी है। घर-घर जाकर वोट निकालना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाने साधे। कहा कि केंद्र की ढुलमुल नीति के कारण चीन प्रतिदिन हमारी जमीन पर एक से दो फुट कब्जा कर रहा है और सरकार चुप है। चीनी सैनिक हमारी सीमा के अंदर आ जाते हैं, फिर भी सरकार चुप रहती है। 

केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष 32 लाख नौकरियों को समाप्त किया। नई नौकरी ठेके पर गईं। कंपनियां आरक्षण नहीं देतीं। इस प्रकार आरक्षण भी समाप्त हो गया। रिजर्व बैंक से एक लाख 16 हजार करोड़ रुपया निकाल लिया। रिजर्व बैंक को भी कंगाल कर दिया। 

प्रदेश सरकार की ठोको नीति में बेगुनाहों के एन्काउंटर हो रहे हैं। जाति और धर्म देखकर नौकरी दी जाती है और हत्याएं होती हैं। सरकार बदली तो सबकी जांच होगी, कोई नहीं बचेगा चाहे वह अधिकारी हो या फिर राजनेता हो। 

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि फिरोजाबाद की जनता ने ऐसे सांसद को चुन लिया है जो जिंदा प्रधानमंत्री की फोटो पर ही माला डाल देता है। उन्होंने चैलेंज देते हुए कहा कि यदि सांसद पांच साल में सदन के अंदर एक शब्द भी बोल दें तो वह अपनी राज्यसभा की सीट से इस्तीफा दे देंगे। 
 

सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मंच से धनगर समाज से कहा कि उन्होंने सरकार में रहते हुए बूटा सिंह से कहकर बघेल जाति को धनगर का दर्जा दिलवाया था। हमारा धनगर समाज द्वारा बीरी सिंह कालेज में सम्मान भी किया गया था। प्रमाण पत्र बने और हमने धनगर जाति का ही प्रत्याशी उतारा है। कम से कम अपनी बिरादरी को तो जिता देना। 

इस दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह, एमएलसी डा. असीम यादव, डा. दिलीप यादव, चौधरी संजय यादव, हरी सिंह बघेल, देवेन्द्र तोमर, रामगोपाल बघेल, हीरा बघेल, राजेश धनगर, सूरज यादव, नौरंग यादव, मोहम्मद फहीम, ओमप्रकाश दिवाकर, सुमनदेवी, रामकिशन यादव, खालिद नसीर आदि प्रमुख रूप से रहे। अध्यक्षता चंद्रवीर सिंह यादव ने व संचालन कमल सिंह दिवाकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed