फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rambarat and Janakpuri in Agra

सजा दो घर को फूलों से, मेरे घर राम आए हैं

Sat, 24 Sep 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:09 AM IST
सार

सुसज्जित मंच पर जब भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता जानकी के स्वरूप विराजमान हुए तो लोग गा पड़े सजा दो घर को फूलों से, मेरे घर राम आए हैं...।सबसे पहले पांचों स्वरूपों की आरती भागवताचार्य सुभाष चंद्र शास्त्री ने गोवर्धन वालों की ओर से उतारी। इसके बाद राजा जनक और रानी सुनयना के स्वरूपों ने परिजनों संग आरती उतारी। देखने वाले मंत्रमुग्ध हो गए।मिलन की रस्म हुईराजा जनक ने गुरु वशिष्ठ और राजा दशरथ को दुशाला ओढ़ाकर मिलनी की रस्म अदा की।

विज्ञापन
Rambarat and Janakpuri in Agra

विस्तार

आगरा। जनकपुरी महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को दयालबाग स्थित बीएम फार्म हाउस पर राजा जनक के स्वरूप आलोक अग्रवाल और रानी सुनयना की स्वरूप आरती अग्रवाल ने अयोध्या और मिथिला वासियों सहित सभी बरातियों और घरातियों को बड़हार की दावत दी। सजन गोट में स्वर्ण और रजत बर्तनों में सम्मानित लोगों को प्रसादी वितरित की गई। सुसज्जित मंच पर जब भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता जानकी के स्वरूप विराजमान हुए तो लोग गा पड़े सजा दो घर को फूलों से, मेरे घर राम आए हैं...।
विज्ञापन

सबसे पहले पांचों स्वरूपों की आरती भागवताचार्य सुभाष चंद्र शास्त्री ने गोवर्धन वालों की ओर से उतारी। इसके बाद राजा जनक और रानी सुनयना के स्वरूपों ने परिजनों संग आरती उतारी। समारोह में ब्रज मंडल के कलाकारों ने वंदना, मयूर नृत्य, चरी नृत्य, डांडिया रास, जौहर नृत्य, चरकुला नृत्य, ब्रज की होली, शिव-पार्वती का नृत्य और उड़ते हुए हनुमान जी की झाकी सहित विभिन्न मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देखने वाले मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

मिलन की रस्म हुई
राजा जनक ने गुरु वशिष्ठ और राजा दशरथ को दुशाला ओढ़ाकर मिलनी की रस्म अदा की। साथ ही भगवान के चारों स्वरूपों का टीका करके उनको नारियल का गोला भेंट किया गया। रानी सुनयना के स्वरूप ने जानकी को स्नेह और ममता स्वरूप चुनरी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed