{"_id":"615383098ebc3e4871055dea","slug":"ramayan-in-farmer-agitation-agra-news-agr509489152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन स्थल पर किसानों ने शुरू किया रामायण पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन स्थल पर किसानों ने शुरू किया रामायण पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। इनर रिंग रोड व लैंड पार्सल जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सातवें दिन मंगलवार को सदर तहसील में किसानों का अनशन जारी रहा। जहां किसानों ने रामायण का पाठ शुरू कर दिया है। अनशन स्थल पर हारमोनियम, ढोलक व मंजीरों के साथ किसान रामायण पाठ कर रहे हैं।
इनर रिंग रोड परियोजना के भू-अधिग्रहण में गड़बड़ियों के आरोप में आगरा विकास प्राधिकरण ने आठ अमीनों को दोषी माना है। इनके विरुद्ध कार्रवाई लंबित है। दूसरी तरफ डीएम प्रभु एन सिंह ने तत्कालीन भूमि अध्यप्ति अधिकारी व एसडीएम एत्मादपुर जेपी सिंह सहित 10 लोगों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से किसानों में रोष हैं। जिसके विरोध में सात दिनों से सदर तहसील में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को विरोध का नया तरीका अपनाते हुए किसानों ने रामायण का पाठ शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है जब तक कार्रवाई नहीं होती प्रदर्शन जारी रहेगा। 29 सितंबर को किसान प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करेंगे। इस दौरान श्याम सिंह चाहर, ज्ञान सिंह चौधरी, दीना चौधरी, भेषचंद शर्मा, राकेश सोलंकी, मुकेश पाठक, सावित्री चाहर, लाखन सिंह, सोमवीर यादव आदि मौजूद रहे।