{"_id":"6075dfc38ebc3e8d195acfaf","slug":"ramadan-in-agra-first-roja-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माह-ए-रमजान: पहला रोजा आज, आगरा के मुस्लिम इलाकों में बिखरी रौनक, घरों में पढ़ेंगे तरावीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह-ए-रमजान: पहला रोजा आज, आगरा के मुस्लिम इलाकों में बिखरी रौनक, घरों में पढ़ेंगे तरावीह
Wed, 14 Apr 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:01 AM IST
सार
रोजेदारों के लिए मुस्लिम इलाकों में फेनी, घेवर, खजला, बिस्किट, ब्रेड की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर पूरे दिन खरीददारी की गई। मस्जिदों में चुनिंदा लोग तरावीह पढ़ेंगे। लोग घरों में रहकर इबादत करेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माह-ए-रमजान में बुधवार को पहला रोजा रखा जाएगा। रोजेदारों के लिए मुस्लिम इलाकों में फेनी, घेवर, खजला, बिस्किट, ब्रेड की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर पूरे दिन खरीददारी की गई। मस्जिदों में चुनिंदा लोग तरावीह पढ़ेंगे। लोग घरों में रहकर इबादत करेंगे। हाफिज-ए-कुरान लोगों को तरावीह पढ़ाएंगे।
माह-ए-रमजान का आगाज होते ही शहर में मंटोला, ढोलीखार, सदर भट्ठी, हींग की मंडी, नाई की मंडी, गालिबपुरा, लोहामंडी, सैयदपाड़ा, सराय ख्वाजा, हॉस्पिटल रोड, गुलाबखाना, वजीरपुरा, शहीद नगर में दूध, फेनी, घेवर, खजला और ब्रेड की बिक्री के लिए दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शर्बत, बादाम रोगन और फलों की भी बिक्री हुई। शाहगंज के इरफान ने बताया कि रोजेदार पूरे दिन रोजा रखने से पहले सहरी में हल्का-फुल्का नाश्ता लेते हैं। शाहगंज के नदीम ने बताया कि रमजान की शुरुआत से ही नाइट कर्फ्यू है। ऐसे में घर में रहकर पांच वक्त की नमाज और कुरान शरीफ की तिलावत करेंगे। कुछ लोगों ने घरों में हाफिजों के लिए व्यवस्था की है। वह तरावीह पढ़ा सकेंगे।
घर में पढ़ेंगे तरावीह
ढोलीखार, मंटोला के मोहम्मद कामरान व फैजान ने बताया कि इस बार मस्जिद में इजाजत नहीं मिली। अब घर में 10 से 12 लोग रोजाना तरावीह पढ़ेगे। रोजेदारों को तरावीह, पांच वक्त की नमाज पढ़ना जरूरी है।

रात में भी खुलें बाजार
मंटोला और ढोलीखार के दुकानदार रात नौ बजे के बाद बाजार बंदी के एलान से परेशान हैं। जिला प्रशासन को रात 11 बजे तक बाजार खोलने की इजाजत देनी चाहिए। सहरी का वक्त भी सुबह तीन से चार बजे के बीच होता है। ऐसे में रोजेदार इस दौरान खरीददारी करते हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -अदनान कुरैशी, अध्यक्ष, मंटोला बाजार कमेटी
नहर वाली मस्जिद में रात 9 बजे तक होंगी तरावीह
सिकंदरा स्थित नहर वाली मस्जिद में होने वाली तरावीह इशा की नमाज के बाद नौ बजे से पहले समाप्त हो जाएंगी। हाजी इकबाल ने बताया कि हाफिज मोहम्मद बिलाल रात आठ बजे के करीब इशा की नमाज के तुरंत बाद तरावीह शुरू करेंगे, जोकि 15 से 20 मिनट में पूरी कर देंगे। इस तरह के वक्त में कम समय में तरावीह पढ़ाई जा सकती हैं।
हिंसा की साजिश का मामला: सीएफआई सदस्यों की केस खत्म करने की मांग, अदालत में दिया प्रार्थनापत्र
चैत्र नवरात्र: कैला देवी मंदिर में कोरोना गाइड लाइन के तहत प्रवेश, मास्क लगाकर पूजा, मां से मांगी मन्नत