{"_id":"5ea2fe128ebc3e907713c229","slug":"ramadan-2020-first-roza-today-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रमज़ान मुबारक ! चांद का हुआ दीदार...पहला रोजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमज़ान मुबारक ! चांद का हुआ दीदार...पहला रोजा आज
Sat, 25 Apr 2020 12:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
रमजान के चांद का किया दीदार
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को रमजान मुबारक माह का चांद दिखाई देने के साथ ही घरों पर ही तरावीह पढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया। फिरोजाबाद में मस्जिदों से रमजान माह की जानकारी लोगों को दी गई।
हर कोई रोजा रखने के साथ ही अल्लाह ताला की इबादत में जुट गया। घरों पर बुजुर्ग युवाओं को हिदायत देते दिखाई दिए कि घरों पर ही तरावीह के साथ नमाज अदा करें। शनिवार को पहला रोजा होगा।
पाक रमजान माह के शुरू होने का हर किसी को इंतजार था। लॉकडाउन के बीच हर किसी ने इस पाक मुबारक माह के आने एवं रोजे रखने की तैयारी कर ली थी।

रोजेदारों से अपील- घरों में अदा करें नमाज
शुक्रवार (जुमा) की शाम को जैसे ही चांद का दीदार हुआ तो मस्जिदों से एलान किया गया। ताकि लोगों को चांद दिखाई देने के साथ मुबारक माह शुरू होने की जानकारी मिल सके।
सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद, कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद, मस्जिद मेवा फरोशान, आगा शाही मस्जिद से भी ऐलान करके रमजान मुबारक माह के शुरू होने की जानकारी दी जा रही थी।
मौलाना शफी सहाव, मौलाना मुफ्ती तनवीर, मौलाना शम्शी सहाब और करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां सभी से गुजारिश की है कि तरावीह के साथ नमाज को घरों पर ही अदा करें। ताकि कोरोना के संक्रमण से बच सके।
25 अप्रैल को
सहरी - 4.10
इफ्तार - 6.50