फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram temple is a symbol of faith, not politics.

Agra News: राम मंंदिर राजनीति नहीं आस्था का प्रतीक

Sun, 14 Jan 2024 11:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
Ram temple is a symbol of faith, not politics.
राम मंंदिर राजनीति नहीं आस्था का प्रतीक
विज्ञापन


- 15 जनवरी तक 6.80 लाख घरों में पहुचेंगे पूजित अक्षत



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बजरंग दल के प्रांत संचालक दिग्विजय तिवारी ने कहा कि राम मंदिर राजनीति नहीं आस्था का प्रतीक है। सालों से टेंट में रह रहे रामलला को राम मंदिर में विराजमान किया जा रहा है। देश में राम मंदिर के लिए लोगों में गजब का उत्साह है। जिले में पूजित अक्षत 15 जनवरी तक 6.80 लाख घरों में पहुंचाने का लक्ष्य है। प्रांत संचालक शनिवार को पावर हाउस रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिले के स्वयं सेवकों ने चार लाख घरों तक पूजित अक्षत पहुंचा दिए हैं। पूजित अक्षत के साथ राम मंदिर का चित्र और आमंत्रण पत्र भी दिया जा रहा है। अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। भगवान राम हिंदू समाज के आराध्य देव हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम के मंदिर में विराजने से हिंदू समाज की सालों की उम्मीद पूरी होने जा रही है। प्रांत सत्संग प्रमुख अभय ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर सालों बाद बनकर तैयार हो रहा है। कानूनी बाधाओं को दूर करके भाजपा सरकार ने मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन


विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने कहा कि 19 जनवरी को शहर में रामदर्शन यात्रा निकाली जाएगी। 100 झांकियों के साथ रामलीला मैदान से यात्रा शुरू होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यात्रा क्रिश्चियन मैदान पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा में 50 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। यात्रा के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में विहिप जिला मंत्री सिद्धनाथ पांडेय, दुर्गा वाहिनी संयोजिका अपूर्वा दलेला, जिला विधि सह संयोजिका प्रीती तोमर, धर्म प्रसार प्रमुख रामपाल सिंह, मातृ शक्ति संयोजिका मंजू दलेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह स्वयं सेवक गए अयोध्या

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा के दौरान सेवा करने के लिए जिले के छह स्वयं सेवक अयोध्या गए हैं। यह स्वयं सेवक 30 जनवरी तक अयोध्या में रुककर न्यास द्वारा सौंपी गई सेवा करेंगे। स्वयं सेवकों में रामपाल चौहान, कमलेंद्र सिंह, अजय पांडेय, सनी भदौरिया, अवधेश दुबे, मंजू चौहान शामिल हैं। इससे पूर्व विहिप के अजय चौहान, बरंग दल के आशीष, अमित कुमार अयोध्या में सेवा के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed