फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram-Sita idol consecrated in Sitaram temple after 513 years

Agra News: सीताराम मंदिर में 513 वर्ष बाद हुई राम-सीता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 23 Jan 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ram-Sita idol consecrated in Sitaram temple after 513 years
सोरोंजी। तीर्थनगरी का एक सहस्त्र वर्ष से भी ज्यादा प्राचीन सीताराम मंदिर में सोमवार को 513 वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के बाद प्रभु राम और माता सीता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित भूपेश शर्मा ने टीम के अन्य सदस्यों के साथ जाकर मंदिर में विधि विधान पूर्वक मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की।वराह मंदिर के सेवायत पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुए मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। अयोध्या में प्रभु राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त के समय पर ही सीताराम जी मंदिर में भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शंख और घंटे की गूंज के साथ जय सियाराम के जयकारों के बीच प्रभु राम और माता जानकी की आरती उतारी गई। प्रभु राम से भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी लोचन अभिरामा तनु घनश्यामा निज आयुध भुज चारी गाकर देश में खुशहाली और राम राज्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed