फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Shankar Katheria warns AMU over reservation issue

कठेरिया का बड़ा बयान, एएमयू ने आरक्षण नहीं दिया तो बंद करा देंगे सरकारी मदद

Sat, 21 Jul 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 21 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
Ram Shankar Katheria warns AMU over reservation issue
फाइल फोटो
एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने एक बार फिर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एएमयू में हर कीमत पर दलितों और पिछड़ों को आरक्षण दिलाया जायेगा। 
विज्ञापन


कठेरिया ने यह भी कहा कि अगर एएमयू आरक्षण नहीं देगा तो हम उसकी सरकारी मदद बंद करा देंगे। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है किसी एक वर्ग तक लाभ को सीमित नहीं रखा जायेगा। 
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली से आगरा आए सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते पर ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने दावा किया sकि 2019 में मोदी के नेतृत्व में फिर से देश में भाजपा की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर जोरदार स्वागत

Ram Shankar Katheria warns AMU over reservation issue
रामशंकर कठेरिया का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रोफेसर कठेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्य और कार्यकर्ताओं की ताकत विपक्ष के गठबंधन के लिए सबसे बड़ा जवाब है। जो कार्य दलितों के लिए मोदी और योगी की सरकार ने किये हैं, वो किसी ने नहीं किये और यही कारण है कि सपा, बसपा का गठबंधन लोकसभा चुनावों में भाजपा की आंधी को नहीं रोक पायेगा।

इससे पूर्व स्टेशन पर शहर भर से पहुंचे भाजपा कार्यकताओं ने प्रोफेसर कठेरिया को फूल मालाओं से लाद दिया। नारों से स्टेशन गूंज उठा। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed