फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram mandir

राममय हुई मयन ऋषि की नगरी, घर-घर जले दीप

Wed, 05 Aug 2020 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ram mandir
05एमएनपी-55-भूमि पूजन के अवसर पर श्री एकरसानंद आश्रम में दीपोत्सव मनाया गया। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मयन ऋषि की नगरी मैनपुरी बुधवार को राममय हो गई। अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन से रामभक्त उत्साहित नजर आए। जिले को भगवा रंग की ध्वज पताकाओं से सजाया गया। घर-घर दीपोत्सव मनाया गया। जिलेभर के मंदिरों और घरों में हवन पूजन के साथ ही श्रीरामचरित्र मानस और सुंदरकांड का पाठ हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का दृश्य मनोहारी था। हर चौराहे पर भगवा रंग की ध्वज पताकाएं लहराती नजर आईं। जगह-जगह धार्मिक आयोजन करके भक्तगण रामप्रभु की जय जयकार करते रहे। जिले के प्रमुख चौराहों और गली मोहल्लों को भगवा रंग की ध्वज पताकाओं के साथ सजाया गया। जगह-जगह धार्मिक आयोजन किया गया। शाम हुई तो जिले का नजारा दीपावली से कम नहीं था। घरों में रामभक्तों ने घी के दीपक जलाए। जिले के मंदिर भी रंगबिरंगी झालरों से प्रकाशित हो उठे। श्रीएकरसानंद आश्रम में श्रीरामचरित्र मानस पाठ संपन्न होने पर हवन पूजा हुआ। दुर्गा मंदिर में राम दरबार की पूजा अर्चना हुई। श्री भीमसेन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। देवी रोड स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन किया गया।
विज्ञापन

दीयों की रोशनी से जगमगा उठे चौराहे
शहर के बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, घंटाघर चौराहा, तांगा स्टैंड, ईशन नदी पुल, भांवत चौराहा, करहल चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा और सिंधिया तिराहा को भगवा रंग की ध्वज पताका लगाकर सजाया गया था। शाम होते ही शहर के प्रमुख चौराहे दीयों की रोशनी से जगमगा उठे। ईशन नदी पुल पर बजरंग दल की ओर से दीपोत्सव मनाया गया। वहीं भांवत चौराहा पर हिंदू जागरण मंच, करहल चौराहा पर हिंदू युवा वाहिनी, सिंधिया तिराहा पर मजदूर संघ, घंटाघर चौराहा पर धर्म जागरण समन्वय के कार्यकर्ता दीप जलाकर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय के जिला संयोजक सुभाष मिश्रा, जिला कार्यवाह अवधेश गुप्ता, ग्याप्रसाद दुबे, डॉ. संजीव मिश्रा, मुनेंद्र मिश्रा, अनिल अग्रवाल, उपेंद्र गौर, सृजन चौहान, शैलू राठौर, अमन गुप्ता, उदयवीर राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed